Class 7 Hindi Grammar Chapter 30 समरूपी भिन्नार्थक शब्द (Samrupi Bhinnarthak Shabd). Samrupi Bhinnarthak Shabd are similar in reading but they have different meaning actually. Practice here with many revised examples to know more about समरूपी भिन्नार्थक शब्द and their meaning. All the contents are updated for academic session 2024-25 CBSE Board. State board students also take the benefits of these contents for their terminal or annual exams.

कक्षा 7 हिन्दी व्याकरण पाठ 30 समरूपी भिन्नार्थक शब्द

कक्षा: 7 हिन्दी व्याकरण
अध्याय: 30 समरूपी भिन्नार्थक शब्द

समरूपी भिन्नार्थक शब्द किसे कहते हैं?

कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो आकार तथा ध्वनि की दृष्टि से मिलते-जुलते होते हैं, किंतु उनके अर्थ अलग-अलग होते हैं।

शब्द अर्थ
1. अनल आग
अनिल वायु
2. अलि भौंरा
अली सखी
3. आसन बैठने के लिए वस्तु
आसन्न निकट होना
शब्द अर्थ
1. उपेक्षा अनादर
अपेक्षा तुलना
2. अचल पहाड़
अचला पृथ्वी
3. अपकार बुराई
उपकार भलाई
शब्द अर्थ
1. अंबा माता
अंबु पानी
2. अवधि एक निश्चित समय
अवधी अवध प्रदेश की भाषा
3. उपयुक्त उचित, सही
उपर्युक्त ऊपर कहा गया
शब्द अर्थ
1. कृपण कंजूस
कृपाण छोटी-सी तलवार
2. परिणाम नतीजा
परिमाण तौल
3. क्रम सिलसिला
कर्म काम
शब्द अर्थ
1. चिर प्राचीन
चीर वस्त्र
2. दशा हालत, अवस्था
दिशा पूर्व, पश्चिम आदि दिशाएँ
3. चर्म चमड़ा
चरम अंतिम
शब्द अर्थ
1. जरा थोड़ा-सा
जरा बुड़ापा
2. तुरंग घोड़ा
तरंग लहर
3. द्विप हाथी, गाय
द्वीप समुद्र के बीच का भू-भाग
शब्द अर्थ
1. धनु धनुष
धान चावल
2. नियत निश्चित
नियति भाग्य
3. कूल किनारा (नदी, सरोवर आदि का)
कुल वंश, योग
शब्द अर्थ
1. धान्य कोई भी अनाज
धान चावल
2. पुरुष मनुष्य
परुष कठोर
3. पानी जल
पाणि हाथ
शब्द अर्थ
1. प्रसाद कृपा
प्रासाद महल
2. शस्त्र हथियार
शास्त्र कोई भी धार्मिक ग्रंथ
3. प्रमाण सबूत
प्रणाम नमस्कार
शब्द अर्थ
1. बदन शरीर
वदन मुख
2. व्यजन पंखा
व्यंजन कोई भी भोज्य
3. शाल ऊनी ओढ़नी
साल वर्ष
शब्द अर्थ
1. हिय हृदय
हय घोडा
2. खान मुसलिम पठान
खान कोयला, लोहा आदि की खान
3. दीन गरीब
दिन दिवस
शब्द अर्थ
1. पक्का मजबूत
पका पका हुआ
2. शर बाण
सर तालाब
3. कोश शब्द-भंडार
कोष खजाना
शब्द अर्थ
1. भीत डरा हुआ
भित्ति दीवार
2. गद्दा बिछौना
गदा एक हथियार
Class 7 Hindi Grammar Chapter 30 समरूपी भिन्नार्थक शब्द
Last Edited: June 22, 2023